बुधवार 22 अप्रैल 2026 - 17:48
हम अच्छी तरह जानते हैं कि दबंगई का सामना कैसे करना है

हौज़ा / आईआरजीसी के एयरोस्पेस कमांडर कहां,यदि दुश्मन ने “ज़रा सी भी गलती” की और ईरान की भूमि पर हमला करने की कोशिश की, तो इस बार जवाब केवल सीमित नहीं होगा, बल्कि उस स्तर पर दिया जाएगा जिसे जनता उचित समझेगी। इस बयान को ईरान की बढ़ती सैन्य आत्मविश्वास और अपनी रक्षा क्षमता पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अगर अब से दुश्मन कोई भी गलती करता है और इस पवित्र भूमि पर हमला करता है, तो इस बार जहाँ भी आप कहेंगे, वही हमारा निशाना होगा।हम आपके मज़बूती से भींचे हुए मुक्कों और आपके दृढ़ कदमों को विनम्रता से चूमते हैं।

तीसरे थोपे गए युद्ध को बीते 50 दिनों से अधिक हो चुके हैं और आप, ईरान के समर्पित नागरिकों, सड़कों और शहरों के चौकों में उपस्थित रहकर मैदान में डटे हुए सैनिकों का समर्थन करते रहे हैं। हम, इस राष्ट्र के छोटे बच्चों के रूप में, आपके मज़बूत इरादों और दृढ़ता को विनम्रता से नमन करते हैं।

आपके बेटे भी लॉन्चरों के पास डटे रहे और उन्होंने अहंकारी शक्तियों की प्रतिष्ठा को ध्वस्त कर दिया। सैन्य शांति के दौर में भी वे चौकन्नी निगाहों और हथियारों पर हाथ रखकर, ईरान की हजारों साल पुरानी सभ्यता, आपकी इज़्ज़त और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहे हैं और रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि दुश्मन ने “ज़रा सी भी गलती” की और ईरान की भूमि पर हमला करने की कोशिश की, तो इस बार जवाब केवल सीमित नहीं होगा, बल्कि उस स्तर पर दिया जाएगा जिसे जनता उचित समझेगी। इस बयान को ईरान की बढ़ती सैन्य आत्मविश्वास और अपनी रक्षा क्षमता पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

एयरोस्पेस कमांडर का बयान،ईरान के दक्षिणी पड़ोसी यह जान लें कि अगर उनकी जमीन और संसाधनों का इस्तेमाल दुश्मनों द्वारा ईरानी जनता पर हमला करने के लिए किया गया, तो उन्हें मध्य पूर्व में तेल उत्पादन से हाथ धोना पड़ सकता है।

ईरान के विदेश मंत्री विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी पर चेतावनी देते हुए कहा कहा: ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी एक युद्धक कार्रवाई मानी जाएगी और इसलिए यह युद्धविराम का उल्लंघन है। किसी वाणिज्यिक जहाज़ पर हमला करना और उसके चालक दल को बंधक बनाना इससे भी बड़ा उल्लंघन है।

ईरान भली-भांति जानता है कि प्रतिबंधों का कैसे सामना करना है अपने हितों की रक्षा कैसे करनी है, और दबंगई के सामने कैसे डटकर खड़ा होना है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha